
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पौधारोपण कर के हरेला का पर्व मनया गया|
हरेला का पर्व मानसून की शुरुआत और बुआई के मौसम के आगमन का प्रतीक माना जाता है| आज ग्राफिक एरा में बड़े ही उत्साह के साथ या महोत्सव मनाया गया| विश्वविद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण अभियान के साथ पर्व की शुरुआत की गई| ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ,प्रो चांसलर डॉ.आर के शर्मा, रजिस्ट्रार डॉ डी .के जोशी और डॉ.ए.स शुक्ला ने विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाकर हरित पहल में अपना योगदान दिया| ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजय जसोला ने हरिद्वार बाईपास स्थित ग्राफिक एरा एग्रीकल्चरल फॉर्म में शिक्षक- शिक्षाकाओं और छात्र – छात्राओं के साथ वृक्षारोपण कर पर्व को मनाया | इस अवसर पर छात्र- छात्राओं ने पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण की प्रतिज्ञा भी ली| ग्राफिक एरा के हरेला त्यौहार समारोह ने ना केवल उत्तराखंड की संस्कृति को बल्की पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया गया|


