26.7 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

असफलता में भी एक सीख – श्री खोलूमो ग्राफिक एरा में विदेशी छात्र-छात्राओं का दीक्षान्त समारोह

Must read

देहरादून, 22 जुलाई। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में विदेशी छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गई। 7 से ज्यादा देशों के छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हुए। दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्रओं से चुनौतियों को अवसर में बदलने का आह्वान किया गया।
दीक्षांत समारोह का आगाज शैक्षिणिक यात्रा के साथ के. पी. नौटियाल आॅडिटोरियम में किया गया। समारोह में वर्ष 2024 में उत्तीर्ण विदेशी छात्र-छात्राओं को उपाधि व मिमेन्टो दिए गए। इसमें लाइबेरिया, साउथ सूडान, जिम्बाब्वे, युगांडा, जाम्बिया, डी. आर. कांगो, लेसोथो, तंजानिया आदि के छात्र-छात्राएं शामिल थे। समारोह के मुख्य अतिथि हाई कमीशन आॅफ लेसोथो के काउंसलर थेबांग लिनस खोलूमो ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा युवाओं का हथियार है जिसका सही उपयोग करके वे बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। किसी भी देश का भविष्य उसकी युवा शक्ति पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कई बार हार का सामना भी करना पड़ता है। हर असफलता में भी एक सीख है। श्री खोलूमो ने छात्र-छात्राओं से नवाचार को बढ़ावा देने और बेहतर इंसान बनने का आह्वान किया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर प्रो. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण युवाओं को पढ़ाई का एक अनोखा अनुभव व एहसास कराता है। ये युवा ग्लोबल सिटीजन बनकर उन समस्याओं का समाधान खोजने में मदद करते हैं जो पूरे विश्व में सामान्य होती हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में सबसे ज्यादा बेहतर बनकर उभरना जरूरी है। युवा कौशल और प्रतिभा को निखारकर ही देश का भविष्य सुधार सकेंगे।
समारोह के विशिष्ट अतिथि एम्बेसी आॅफ दी रिपब्लिक आॅफ युगांडा के एजुकेशन ऐटशे बेकर नानतावुना बालुन्या ने विदेशी छात्र-छात्राओं को ग्राफिक एरा का ब्रांड एम्बेसेडर करार देते हुए कहा कि डिग्री हासिल करना महत्वपूर्ण है और उससे भी ज्यादा जरूरी है कि जीवन में आने वाली चुनौतियों को अवसर में बदलना। उन्हांेने कहा कि छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत और लगन के साथ खुद को इतना कुशल बनाना चाहिए कि वे दुनिया में कहीं भी जाएं तो वहां सकारात्मक प्रभाव छोड़े।
दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने वाले विदेशी छात्र-छात्राओं ने ग्राफिक एरा से एमबीए, एमएससी, बीबीए, बीएससी, बीए आदि कोर्स किए हैं। समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति ने डा. नरपिन्दर सिंह और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. संजय जसोला ने डिग्री धारकों को शपथ दिलाई। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डा. डी. के. जोशी ने शैक्षिणिक यात्रा का नेतृत्व किया। डीन इण्टरनेशनल अफेर्यस डा. डी. आर. गंगोडकर ने आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन डा. एम. पी. सिंह ने किया। दीक्षांत समारोह में विदेशी छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी शामिल हुए व कुछ आॅन लाइन मोड से समारोह से जुड़े।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article