28 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026
spot_img
spot_img

*संयुक्त टीम का पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान*

Must read

 

नैनीताल
जिलाधिकारी के निर्देशों पर हल्द्वानी नगर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से हल्द्वानी नगर के नैनीताल मार्ग में चिन्हित नो पार्किंग स्थलों पर पार्क किये गये वाहनों के विरुद्ध नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, टीआई पुलिस हल्द्वानी एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी तथा नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाया गया। संयुक्त टीम द्वारा नैनीताल मार्ग पर खड़ी बसों को पार्क करने हेतु कुछ स्थलों की जांच भी की गयी। साथ ही परिवहन विभाग, हल्द्वानी की 04 टीमों द्वारा 49 चालान किये गये। संयुक्त टीम में नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी विशाल मिश्रा (आईएएस), सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी श्रीमती रश्मि भट्ट व पुलिस यातायात निरीक्षक शामिल रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article