28 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

हलद्वानी – परिवहन विभाग में आज ठप रहेगा कामकाज

Must read

 

उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ने परिवहन कार्यालय में कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान लाइसेंस समेत वाहनों से संबंधित सभी कार्य ठप रहे कर्मचारियों का कहना है कि जून माह में रूद्रप्रयाग में हुई दुर्घटना के मामले में परिवहन विभाग के चार कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। जिसमें दो मिनिस्ट्रियल व दो प्रवर्तन कर्मचारी शामिल हैं। निलंबित किये गए कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर परिवहन कार्यालय में मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ और प्रवर्तन सिपाही कर्मचारी संगठन के सदस्यों का विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोमवार को कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक कार्य बहिष्कार किया था वहीं आज पूरी तरह से कार्य ठप कर दिया है। इस दौरान मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नीरज चौहान ने बताया कि चार दिन तक पूर्ण कार्य बहिष्कार के बाद भी यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए रणनीति बनाएंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article