20 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

ग्राफिक एरा से निकली साइकिल रैली|शिक्षकों व छात्रों ने दिया एकता और विकास का संदेश

Must read

 

देहरादून, 14 अगस्त। ग्राफिक एरा में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव भव्यसाइकिल रैली के साथ शुरू हो गया। ग्राफिक एरा के पदाधिकारियों,शिक्षकशिक्षिकाओं और छात्रछात्राओं ने तिरंगा यात्रा (फ्रीडम राइड) निकालकर एकता और विकास का संदेश दिया।

राज्य के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने रैलीको हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं सेएकता और देश के विकास के लिए जुटने का आह्वान किया। डा. धनसिंह रावत ने कहा कि जिस तेजी से देश अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर अपनीपहचान बनाते हुए विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है उसे औरज्यादा गति देने के लिए युवाओं का आगे आकर समर्पित भाव से कार्यकरना आवश्यक है।

ग्राफिक एरा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डा. कमल घनशालाऔर वाईस चेयर पर्सन राखी घनशाला के नेतृत्व में ये रैली सुबह सात बजेग्राफिक एरा के मैदान से शुरू हुई। इस अवसर पर चेयरमैन डा. कमलघनशाला ने कहा कि नई पीढ़ी को आजादी के संघर्षों की जानकारी देनाबहुत आवश्यक है। आजादी के लिए जिस भावना से महान स्वतंत्रतासेनानियों ने कुर्बानियां दी थी उन्हें हमेशा याद रखना और अपने देश समाज के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करना देश को फिर सोने कीचिड़िया बनाने के लिए जरूरी है। इसके लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मनभी आवश्यक है।

यह रैली सहारनपुर रोड, निरंजनपुर मण्डी, पटेलनगर, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक दर्शनलाल चौक होते हुए पवेलियन ग्राउण्ड पहंुची।पवेलियन ग्राउण्ड में देश भक्ति के गीत पर साहिल ने मार्मिक प्रस्तुतिदेकर लोगों की आंखे नम कर दी। श्रेयस का गीत भी बहुत पसंद कियागया। कुछ देर पवेलियन मैदान में रूकने के बाद रैली वापसविश्वविद्यालय परिसर में पहंुच कर समाप्त हुई। इस रैली में शामिलहोकर 20 किलोमीटर साइकिल चलाने वालों में चेयरमैन डा. कमलघनशाला, वाईस चेयरपर्सन राखी घनशाला, ग्राफिक एरा हिलयूनिवर्सिटी के कुलपति डा. संजय जसोला, शिक्षकशिक्षिकाएं, छात्रछात्राएं और पहाड़ी पेडलर से जुड़े युवा भी इस रैली में शामिल हुए। इसअवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिन्दर सिंह, कुलसचिव डा. डी. के. जोशी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी केकुलसचिव डा. अरविन्द धर अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

27 देशों के छात्रछात्राएं शामिल हुए

देहरादून, 14 अगस्त। ग्राफिक एरा में आजादी के जश्न में 27 अन्य देशों छात्रछात्राएं भी शामिल हुए। इन विदेशी छात्रछात्राओं ने पहले राज्यके चिकित्सा, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के साथ फोटोखिंचवाई, फिर पूरे उत्साह से साइकिल पर 20 किलोमीटर का रास्ता पूराकिया। इसमें लाइबेरिया, साउथ सूडान, नाइजीरिया, लेसोथो, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, युगाण्डा आदि 27 देशों के छात्रछात्राएं शामिलथे।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article