19.5 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

हल्द्वानी -उच्च शिक्षा निदेशालय गौलापार में प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डा0 धनसिंह रावत

Must read

हल्द्वानी -उच्च शिक्षा निदेशालय गौलापार में प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डा0 धनसिंह रावत ने 189.53 लाख की लागत से उच्च शिक्षा निदेशालय में टाईप-2 आवासीय भवनों का लोकार्पण के साथ ही 10.29 लाख की लागत से कौशल विकास केन्द्र व 82.58 लाख की लागत से उच्चशिक्षा निदेशालय मे कांफ्रेन्स हाॅल का शिलान्यास किया।
उच्चशिक्षा मंत्री डा0 धनसिंह ने कहा कि प्रदेश मेे 100 प्रतिशत विद्यालयों में टीचरों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने कहा कुमायू मण्डल के ओखलकांडा, बेतालघाट व धारी विकास खण्डों में 56 शिक्षकों के रिक्त पद थे शतप्रतिशत रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती कर दी है।
उन्हांेने कहा गौलापार डिग्री कालेज के लिए भूमि का चिन्हिरकण किया जा रहा है जल्द ही गौलापार में डिग्री कालेज के लिए भूमि उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने कहा प्रदेश के उच्च शिक्षा कालेजों में शतप्रतिशत पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं। सभी कालेजों के लिए भवन, खेल सामग्री, लाईबे्ररी,शौचालय, फर्नीचर आदि उपलब्ध करा दिये गये हैं।
उन्होने कहा कि उच्च शिक्षा का यूके एवं इन्फोसिस सिं्प्रगबोर्ड के एम.ओ.यू. होने से राज्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित होगा। इससे राज्य के उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को नया अनुभव मिलेगा। यह राज्य को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए निरंतर नई योजनाओं का संचालन कर रही है। उच्च शिक्षा की पढ़ाई के बाद युवा खाली न बैठें, इसके लिए अनेक कार्ययोजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं।
उन्होने कहा कि उच्च शिक्षा में जो बच्चे रिसर्च करते हैं उनको भी प्रोत्साहन राशि दी जा रही है साथ ही उच्च शिक्षा मे टाॅपर बच्चों को प्रतिमाह 1500 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा बच्चों को उद्यमिता के लिए 20 बच्चों का चयन किया गया है। उच्च शिक्षा में रोजगार परक योजनायें संचालित की जा रही है जिससे बच्चे रोजगार के साथ लोगों को स्वरोजगार से जोड सकते हैं।

उत्कृष्ट रा.बा.इ.कालेज हल्द्वानी में प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डा0 धनसिंह रावत ने 48 प्रारम्भिक अध्यापकों को नियुक्त पत्र देकर बधाई दी।
उच्चशिक्षा मंत्री डा0 धनसिंह ने कहा कि अगस्त 2024 तक सभी स्कूलों में 3 हजार शिक्षकों की नियुक्ति करने के साथ ही प्रदेश के सभी प्रारम्भिक स्कूलों में शतप्रतिशत नियुक्ति हो जायेगी। उन्होंने कहा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत विभिन्न संवर्गों में लगभग 11 हजार पद रिक्त पडे है जिनकों वर्तमान शैक्षणिक सत्र में भरा जायेगा। उन्हांेने कहा सभी इन्टर कालेजो में 2500 चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सरकार दिसम्बर 2024 तक नियुक्तियां प्रदान कर देगी। इसके साथ ही सहायक अध्यापक के 1500, प्रवक्ता 700, उपखण्ड शिक्षा 100, प्रधानाचार्य 650, डायट 624, समग्र शिक्षा के अन्तर्गत सीआरपी, बीआरपी सहित विभिन्न संवर्गों के 1500 पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने कहा सरकार का संकल्प है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को पूर्ण साक्षर राज्य बनाना है। उन्होेने कहा प्रारम्भिक विद्यालयो मे मूलभूत सुविधायें, भवन कक्ष-कक्षा फर्नीचर, पेयजल व्यवस्था, विद्युतीकरण, भोजन शौचालय आदि की व्यवस्था का दुरूस्त किया जा रहा है।
इस अवसर पर लेखिका लोकेष्णा मिश्रा की पुस्तक देवभूमि बाल काव्य संपदा का मंत्री डा0 धनसिंह द्वारा विमोचन भी किया गया।

 

सुशीला तिवारी चिकित्सालय में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा0 धनसिंह ने 1010 केवीए के डीजी सेट लागत 175.45 लाख, तीन नवीन लिफट लागत 160.80 लाख एवं डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन लागत 337.68 लाख की योजनाओं का लोकापर्ण किया।
चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डा0 धनसिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के मेडिकल कालेजों अत्याधुनिक माॅडल के रूप में विकसित कर रही है। उन्होंने कहा मेडिकल कालेजों मे उपकरणों की कोई कमी नही होने दी जायेगी। डा0 धनसिंह ने कहा कि मेडिकल कालेजों में चिकित्सकों के साथ ही तकनीशियनों के जो रिक्त पद है शीघ्र ही सरकार नियुक्ति प्रदान करने जा रही है।
कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, बंशीधर भगत,मण्डी परिषद अध्यक्ष डा0 अनिल कपूर डब्बू,राज्यमंत्री दिनेश आर्य, सुरेश भटट,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रकाश रावत, चन्दन बिष्ट, चतुर सिंह बोरा,शंशाक रावत, मनोज साह,प्रताप रैक्वाल,मुकेश बेलवाल,रंजन बर्गली,प्रकाश हरर्बोला,साकेत अग्रवाल,निवर्तमान मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला,नीरज बिष्ट, अजय राजौर,सचिन साह के साथ ही निदेशक उच्चशिक्षा अंजु अग्रवाल, संयुक्त निदेशक आनंद सिंह उनियाल, उपनिदेशक एचएस नयाल, मुख्य शिखा अधिकारी पीएल टम्टा, प्रधानाचार्य मीरा मिश्रा,प्राचार्य डा0 अरूण जोशी के साथ ही विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
—————————–

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article