19.5 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

मुसलाधार बारिश से जन-जीवन हुआ प्रभावित, प्रशासन ने आपदा मद से बांटी राहत राशि

Must read

 

 

हल्द्वानी में पिछले 24 घंटे से हुई मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान और आम जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है बरसात से काठगोदाम क्षेत्र के आमखडी नाले की दीवार टूट गई थी जिसके चलते आसपास के कई इलाकों में बने लोगों के घरों में पानी और कीचड़ घुस गया था जिसको प्रशासन द्वारा नगर निगम की टीम से सफाई करवा कर हटाया गया है वहीं कल देर रात फतेहपुर स्थित 52 डांट के पास नाले में काफी पानी आ गया था इसी दौरान वहां एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई गनीमत यह रही की कार में बैठे दोनों लोगों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई है एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है जिसका आकलन किया जा रहा है आमखड़ी नाले की दीवार टूटने से जिन लोगो के घरों में पानी और कीचड़ आया था और उनका जो भी नुकसान हुआ है ऐसे 100 से अधिक लोगों को प्रशासन ने चिन्हित किया है और उनको आपदा मद से सहायता राशि दे दी गई है एसडीएम परितोष वर्मा ने बरसात के दौरान लोगों से अनावश्यक यात्रा ना करने की अपील की है उन्होंने कहा जब नदी नाले और रपटे तेज रफ्तार में चलते हैं तब कोई भी अनावश्यक रूप से यात्रा ना करें और उन्हें पार करने की कोशिश ना करें बरसात के दौरान प्रशासन लोगों की सहयोग के लिए 24 घंटे उपलब्ध है ।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article