19.5 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

Must read

हल्द्वानी – सरकार है कि हाईकोर्ट के आगे भी बहाने बनाने से नहीं चूकती – जोशी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री ललित जोशी ने निकाय और पंचायत चुनाव को सरकार द्वारा एक साथ कराए जाने की सुगबुगाहट को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। ललित जोशी ने सरकार पर निकाय चुनाव को जानबूझकर रोके जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में हालात इतने बुरे हो गए हैं कि हाईकोर्ट को भी चुनाव कराने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ रहा है उसके बावजूद भी यह सरकार कोई न कोई बहाना बनाकर चुनाव को पीछे धकेलना चाहती है, लेकिन जनता सब जानती है भाजपा को इससे कोई फायदा नहीं होगा। उल्टा लोग यह समझने लगे हैं की चुनाव आयोग और सरकार का गठजोड़ लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसका परिणाम राज्य सरकार को भुगतना पड़ेगा।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article