
पौड़ी दुगड्डा में आज भाजपा मंडल की बैठक का आयोजन किया गया था , जिसमें दुगड़डा मंडल के सभी पदाधिकारी मोर्चो के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सूत्र की माने तो बैठक में 2 अक्टूबर से चलने वाले सदस्यता अभियान के संयोजक बनाए जाने को लेकर मंडल अध्यक्ष भाजपा सौरव गुप्ता व मंडल महामंत्री विजय पसपौला के मध्य तू तू मैं मैं शुरू हुआ विवाद अभद्रता की सारी सीमाएं तोड़ते हुए अश्लील गाली गलौज तक पहुंच गया ,, मामला यहीं निपट जाता तो अच्छा था लेकिन युवाओं की एक टोली युवा नेता के नेतृत्व में वहां मौजूद थी जिसे कुर्सी फेकने से लेकर ऐसा तमाशा किया जिस कारण भाजपा की छवि तार तार हो गई,,वही महिला पदाधिकारी भी हंगामा करने में पीछे नहीं रही (देखिए वीडियो)भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है उसमें इस तरीके का अनुशासन भारतीय जनता पार्टी की शाक को जरूर बटा लग गया।


