23.8 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026
spot_img
spot_img

हल्द्वानी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का सरकार पर हमला

Must read

 

 

हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कानून व्यवस्था और महिला अपराधों को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर रेप का मुकदमा दर्ज होने पर कहा कि अगर विपक्ष विरोध नहीं करता तो 24 घंटे में भी मुकदमा दर्ज नहीं होता, इसके साथ ही सल्ट में भी यही हुआ नाबालिग बच्ची के दुराचार में फंसे भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में चार दिन लग गए। ऐसे में यह समझ जा सकता है कि राज्य के कानून व्यवस्था किस तरह लचर हो गई है। करन महारा ने कहा कि आज ही हरिद्वार में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई और इससे स्पष्ट है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है महिला सुरक्षा के साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है इसलिए उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि निर्भया केस में जो जागृति थी अब वह अचानक गायब हो रही है जनता को समझने की आवश्यकता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है करन महारा ने कहा कि अगर जल्द से जल्द इन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो कांग्रेस प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन करेगी।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article