
: हल्द्वानी के भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा से सांसद अजय भट्ट ने प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने बताया कि दो सितंबर से 21 सितंबर तक पहले चरण में पूरे देश भर में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 3 साल में भाजपा की सदस्यता शून्य हो जाती है और सदस्यता का नवीनीकरण करना पड़ता है। इसी क्रम में पहले चरण के सदस्यता का अभियान शुरू हो चुका है और इस बार पिछली बार की अपेक्षा दो गुना से अधिक सदस्य बनाने का प्रयास पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा इसके अलावा 21 सितंबर से पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाए जाने का अभियान शुरू होगा इस बार सक्रिय सदस्य के लिए ₹100 का शुल्क रखा गया है।

वहीं बिगड़ती कानून व्यवस्था और लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा पर लगे आरोपों पर सांसद ने कहा कि वर्तमान में उनकी सदस्यता लॉक कर दी गई है अभी सदस्यता शून्य है लिहाजा वह भाजपा के सदस्य नहीं है इसके अलावा यदि कोई अपराधी मामलों में लिप्त रहता है तो उसके लिए स्वतंत्र रूप से कानून अपना काम करता है।

