29.7 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026
spot_img
spot_img

हल्द्वानी में कांग्रेस ने चूड़ियां दिखाकर सरकार के खिलाफ किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

Must read

हल्द्वानी में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ चूड़ियां दिखाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों और राज्य में महिलाओं के शोषण और अपराधों में भाजपा से जुड़े लोगों के होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने भाजपा सरकार को चूड़ियां दिखाकर प्रदर्शन किया। हल्द्वानी में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने भाजपा से बेटियां बचाओ का नारा लगाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए, और सरकार को अपराधियों को बचाने का षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इस सरकार में बैठे लोगों को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए। क्योंकि आज सरेआम मां बेटियों की इज्जत पर हाथ डाला जा रहा है और अपराधी भाजपा से जुड़े हुए हैं, चाहे वह इनका मंडल अध्यक्ष हो, चाहे वह इनके विधायक का भाई हो या फिर दुग्ध संघ फेडरेशन के अध्यक्ष हो महिला उत्पीड़न से लेकर अपराधों तक सरकार से जुड़े लोग देवभूमि को बर्बाद करने में तुले हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article