26.8 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026
spot_img
spot_img

हल्द्वानी में टचिंग ग्राउंड से कूड़ा हटाने का ढोल पीटने में नगर निगम नंबर वन

Must read

कुमाऊं का सबसे बड़ा महानगर हल्द्वानी है, और उसमें सफाई और कूड़े निस्तारण की जिम्मेदारी नगर निगम हल्द्वानी की है लेकिन निगम द्वारा कई सालों से ट्नचिंग ग्राउंड को लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है, गर्मियों में दुर्गंध और बदबू, बरसात में संक्रामक रोगों का खतरा बने टचिंग ग्राउंड में से लाखों टन कूड़ा निस्तारण करने की हवा हवाई दावे नगर निगम लगातार करते आ रहा है। एक बार फिर नगर निगम ने इस प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है फिर पहले की तरह दावा किया जा रहा है की ट्नचिंग ग्राउंड से लाखों टन कूड़े को हटाकर पूरा निस्तारण की नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा, जबकि पिछले 10 सालों से शहर की जनता नगर निगम के इस दावे को सुनकर बोर हो गई है दरअसल हल्द्वानी शहर से रोजाना लाखों मेट्रिक टन कूड़ा निकलता है इसके अलावा टीचिंग ग्राउंड में नैनीताल जिले के अन्य नगर पालिका व नगर पंचायत का कूड़ा भी आता है बावजूद इसके उसे कूड़े के निस्तारण के लिए कोई ठोस पहल आज तक नहीं की गई, हालात ऐसे हैं की फिर से कूड़ा हाईवे में आकर गिरने लगा है और गर्मियों में कूड़े में आग लगाई जाती है जिससे पूरा इलाका दुर्गंध से भर जाता है, बरसात में इसी इलाके की दुर्गंध संक्रामक रोगों को बढ़ाने का काम करती है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी सरकारी दफ्तरों में बैठकर केवल हवा हवाई बातें करते हैं। खामियाजा नगर की लाखों की आबादी को उठाना पड़ता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article