19.6 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

*पाँचवें राज्य ओलंपिक खेलों की निशानेबाजी में पौडी के आदर्श भट्ट के नाम दो कांस्य पदक*

Must read

सुदेश भट्ट
देहरादून।।उत्तराखंड में चल रहे पाँचवें राज्य ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में राज्य भर के बिभिन्न ज़िलों से पहुँचे खिलाड़ी पुरे दमख़म के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने में कोई कसर नही छोड़ रहे।

उत्तराखंड ओलंपिंक संघ द्वारा हल्द्वानी नैनीताल व रुद्रपुर में अन्य राज्य ओलंपिक खेलों का आयोजन करवाया गया वहीं उत्तराखंड ओलंपिक संघ द्वारा निशानेबाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून पौंधा स्थित जसपाल राणा शुटिंग रेंज पर करवाया गया जहां राज्य भर के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज़ खिलाड़ियों ने पुरे दमख़म के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया ।
पौडी गडवाल यमकेश्वर विकास खंड के बूंगा निवासी हाल निवास श्यामपुर ऋषिकेष के एनडीएस स्कूल के 11 वीं कक्षा के युवा निशानेबाज़ आदर्श भट्ट ने एक बार फिर अपने अचूक निशाने से पाँचवें राज्य ओलंपिक खेलों के 10 मीटर निशानेबाज़ी मे अपने से सीनियर वर्ग की दो अलग अलग प्रतिस्पर्धाओं में बहुत ही काँटे के मुक़ाबले में दो कांस्य पदक अपने नाम कर अपने गृह जनपद पौडी व यमकेश्वर को एक बार फिर गौरवान्वित किया । आदर्श भट्ट ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच गुरुजन व माता पिता को देते हुये बताया कि इस महीने अभी उसको लगातार बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेना है जिसके लिये सीबीएसई नार्थ जोन निशानेबाज़ी प्रतियोगिता मे भाग लेने दिल्ली जा रहे हैं जहां अपना एक और मैच खेलना है और भविष्य में देश के लिये ओलंपिक पदक जीतना उसका सपना है ।उत्तराखंड राईफल एसोसियेशन के अध्यक्ष पूर्व खेल मंत्री उत्तराखंड नारायण सिंह राणा व महासचिव सुभाष राणा ने सभी पदक बिजेताओं को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य के लिये प्रोत्साहित किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article