20.9 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026
spot_img
spot_img

गढ़वाल लोकसभा में खुलेंगे 3 मिनी स्टेडियम, कॉलेजों में बनेंगे जिम्नेजियम, अनिल बलूनी ने केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मंडविया से की मुलाकात

Must read

नई दिल्ली। गढ़वाल लोक सभा सांसद अनिल बलूनी ने आज कहा कि गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र में 3 स्थानों में मिनी स्टेडियम बनाए जाने को केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री  मनसुख मंडविया ने सहमति दी है। साथ की गढ़वाल लोक सभा के कॉलेजों में केंद्र सरकार की सहायता से जिम्नेजियम भी खोले जायेंगे।

 बलूनी ने इस विषय पर मनसुख मंडविया से उनके कार्यालय में मुलाकात की जहां उन्होंने गढ़वाल लोक सभा में मिनी स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि गढ़वाल के युवा खेलों में काफी रुचि रखते हैं, लेकिन खेलों की उचित व्यवस्था, वातावरण एवं इसके लिए उचित इन्फ्रास्ट्रक्चर का अभाव है।

 बलूनी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने 3 मिनी स्टेडियम बनाने को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दी है जिस पर जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा। साथ ही लोक सभा क्षेत्र में आने वाले विभिन्न कॉलेजों में जिम्नेजियम भी खोले जायेंगे जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

 बलूनी ने केन्द्रीय मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन मिनी स्टेडियम के खुलने से गढ़वाल के युवाओं को देहरादून या दूर किसी अन्य शहर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मिनी स्टेडियम के खुलने से गढ़वाल लोक सभा के सभी जिलों के युवाओं को खेलों में उत्तराखंड का नाम रौशन करने में काफी सहायता मिल सकेगी, विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यहां के युवाउत्तराखंड और देश का नाम रोशन करेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article