28 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

भीमताल में फिर एक बार गुलदार के हमले

Must read

में महिला की मौत हो गई है। मामला शहर से सटे सिलौटी पंत गांव का है, जहां गांव की महिला लीला देवी को गुलदार ने अपना निवाला बनाया है। बताया जा रहा है कि महिला लीला देवी मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल में गई थी इसी दौरान लेपर्ड ने उन पर हमला कर दिया है। हालांकि उनके साथ गई दूसरी महिला ने किसी तरह जान बचाने में कामयाब रही है। इस दौरान गुलदार लीला देवी को लेकर जंगल में चला गया,सूचना के बाद मौके पर वन विभाग और ग्रामीणों में लीला देवी का खोजबीन की तो गांव से 1 किलोमीटर दूर पर जंगल में महिला का शव मिला है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत है तो ग्रामीणों ने लैपर्ड को मैनईटर घोषित करने के साथ पकड़ने की मांग की है। वहीं स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे हैं जिसके बार विधायक कैड़ा ने वन विभाग समेत सभी को कहा है कि तत्काल बाघ या गुलदार को पकड़ा जाए ताकि ग्रामीण ग्रामीणों के लिए बने खतरे को कम किया जा सके।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article