28 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

देहरादून के विभिन्न वार्डों में 18 दिसंबर से विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का किया जाएगा आयोजन

Must read

देहरादून :  18 दिसंबर 2024 से 27 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एन.यू.एच.एम.) कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. द्वारा बताया गया कि एन.यू.एच.एम. कार्यक्रम के तहत एक नवाचार योजना के रूप में 20 विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर, देहरादून नगर निगम के मलिन बस्तियों में आयोजित किए जाएंगे, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की अधिक आवश्यकता है। इन शिविर में निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा भी अपनी सेवाएं प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा, इन शिविरों का उद्देश्य मलिन बस्तियों में रहने वाली जनसंख्या को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। इसके अलावा, शिविरों में स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। चिकित्सा शिविर के आयोजन पर मिशन निदेशक ने कहा, “विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों के माध्यम से मलिन बस्तियों और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्रों के लोगों को विशेष चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। यह शिविर उन परिवारों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होंगे, जिनके पास नियमित स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सीमित है। 

मिशन निदेशक द्वारा अवगत कराया गया इस विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के सफल क्रियान्वयन उपरांत यह शिविर प्रदेश के समस्त नगर निगम क्षेत्रों के मलिन बस्ती में भी आयोजित किए जाएंगे जिससे की वहां रहने वाले लोग लाभान्वित होंगे। इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को अधिक समावेशी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इन शिविरों से न केवल जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में भी सुधार होगा।

विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का कार्यक्रम

इन शिविरों का आयोजन देहरादून नगर निगम के वार्डों में किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद होगी, जो विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार करेंगे। आम जनमानस से अपील है कि निम्नलिखित चिकित्सा शिविरों में आकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

शिविर का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है

शिविर की दिनांक      वार्ड

  • 18-12-2024        संजय कॉलोनी
  • 23-12-2024         डीएल रोड
  • 28-12-2024         चुक्खूवाला
  • 2-1-2025          बिंदाल बस्ती
  • 6-1-2025              कुसुम विहार
  • 10-1-2025         दून विहार
  • 14-1-2025       सत्तोवाली घाटी
  • 18-1-2025        मुस्लीम बस्ती
  • 22-1-2025        बिहारी बस्ती
  • 25-1-2025           देहराखास
  • 30-1-2025    नगर निगम कॉलोनी
  • 6-2-2025           राजीवनगर
  • 8-2-2025             सिंगल मंडी
  • 11-2-2025        जैन प्लॉट
  • 14-2-2025       चिढोवाली
  • 17-2-2025        पथरिया पीर
  • 18-2-2025           रांझावाला
  • 20-2-2025       गुजरारा मानसिंह
  • 24-2-2025      सेवला कलां
  • 27-2-2025          नकरौंदा
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article