14.6 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026
spot_img
spot_img

पंचायत चुनाव में देने जा रहे वोट, तो यहां देखें मतदाता सूची में अपना नाम

Must read

आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के तहत राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड ने मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सूची खोज भी सेवा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। पंचायत चुनावों में भाग लेने वाले मतदाता अब आयोग के पोर्टल secvoter.uk.gov.in पर जाकर ‘पंचायत मतदाता खोजें’ लिंक पर क्लिक कर अपना नाम खोज सकते हैं।यह सुविधा उस अंतिम निर्वाचक नामावली के आधार पर दी जा रही है, जो आयोग द्वारा 17 जनवरी 2025 को घर-घर पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित की गयी थी। इसमें वे सभी नाम शामिल हैं, जो पुनरीक्षण के दौरान दर्ज किये गये थे।हालांकि, कुछ मतदाताओं के नाम कतिपय कारणों से उस समय सूची में सम्मिलित नहीं हो सके थे। ऐसे मामलों में आयोग ने 1 मार्च से 22 मार्च 2025 तक ग्राम स्तर पर वार्डवार बैठकों का आयोजन कर आवेदन लिये। संबंधित जनपदों द्वारा आयोग से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद ऐसे मतदाताओं के नाम भी पोर्टल पर खोजे जा सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो, इसके लिये समस्त जनपदों में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। फिर भी यदि किसी पात्र मतदाता का नाम अभी भी सूची में नहीं है, तो वह निकटवर्ती विकासखंड या तहसील कार्यालय में जाकर प्रपत्र-2 भरकर नाम जोड़ने या संशोधन के लिये आवेदन कर सकता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article