14.6 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026
spot_img
spot_img

व्यंग्य विशेषः चुनावी नामांकन पर लगा ब्रेक तो खंभे पर लटके मुस्कुराते चेहरों ने भी बना लिया मुंह

Must read

राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के फैसले के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया रोक दी है। जिसके बाद एक बार फिर प्रधान का सपना देख रहे गांव की दावेदारों को इंजतार करना पड़ेगा। इससे पहले चुनाव का बिगुल बजने के बाद सोशल मीडिया से लेकर गांवों के पोलों में दावेदारों की हाथ जोड़ते हुए पोस्टर सज गये थे, लेकिन आज राज्य निर्वाचन आयोग ने फिलहाल नामांकन पर रोक लगा दी तो दावेदारों के पोस्टर अब पोलों पर लटके हुए है जैसे ही पंचायत चुनाव की घोषणा हुई, गांवों में हलचल मच गई। एक ओर जहां खेतों में बारिश नहीं हो रही थी, वहीं दीवारों और खंभों पर चुनावी पोस्टरों की बरसात शुरू हो गई। हर नुक्कड़ पर एक ही पोज के पोस्टर हाथ जोड़े, दांत दिखाए, “सेवा का मौका दीजिए” लिखा हुआ। लेकिन इधर कोर्ट ने रोक लगाई तो उधर से राज्य निर्वाचन आयोग ने भी नामांकन प्रक्रिया रोक दी। बकायदा एक आदेश भी जारी किया कि अभी नहीं होेंगे नामांकन, आप इंतजार कीजिए। अब तो हालत ऐसी हो गई कि जो लोग खुद गांव में घूमते थे, अब उनके पोस्टर ही अकेले पोल से लटकते हुए जनता से संवाद कर रहे हैं।बहू प्रधान बनेगी, गांव चमकाएगी का नारा अब “बहू घर में बैठी है, चुनाव की खबर आएगी” में बदल चुका है। प्रधान पति, जो अभी तक पत्नी को जनता की नेता बना रहे थे, अब वही नेता जी चाय की दुकान पर कब होगा चुनाव?” का पर्चा टेबल पर रखकर चर्चा चला रहे हैं। वहीं कार्यकर्ताओं की टीम, जो कल तक बाइक रैली की तैयारी में थी, अब गांव के वाट्सऐप ग्रुप में ’मीम्स और गाने शेयर कर रही है’। नामांकन पर लग गई रोक, राजनीति में आई फिर टोक गजब तो तब हो गया जब दीवारों पर चिपके पोस्टर अब खुद बेचौन दिख रहे हैं। कुछ मुड़ चुके हैं, कुछ फटने लगे हैं, और कुछ तो मानो कह रहे हों, हमें हटा दो भाई, हमें भी छुट्टी चाहिए! अब अगली तारीख का इंतजार गांव की जनता कर रही है जैसे टीवी सीरियल का अगला एपिसोड हो, क्या बहू अब भी प्रधान बनेगी? क्या पोस्टर हटाए जाएंगे या कब पोतकर फिर से लगाए जाएंगे? ये तो आने वाला वक्त की बतायेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article