21 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

आज से शिक्षकों का चॉकडाउन हड़ताल का ऐलान, 45 हजार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ठप होने के आसार

Must read

समग्र जीत सिंह नेगी

जिले के शिक्षकों ने पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी न होने पर बड़ा कदम उठाया है। राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने 18 अगस्त से कार्य बहिष्कार और चॉकडाउन हड़ताल शुरू करने का एलान कर दिया है इस हड़ताल से कक्षा छह से 12वीं तक करीब 45 हजार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है।राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि शिक्षक वर्षों से पदोन्नति की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग और शासन सिर्फ आश्वासन देकर टालमटोल कर रहे हैं। न पदोन्नति हो रही है और न ही समय पर वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी हो रही है। इससे शिक्षक न केवल विभिन्न लाभों से वंचित हैं, बल्कि उनकी मानसिकता पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।संघ ने चेतावनी दी है कि 18 अगस्त से शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप रहेगा। इसके बाद 25 अगस्त से ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना और घेराव कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article