21 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

ब्लॉक प्रमुख और अधिकारी पैदल पहुंचते थे यमकेश्वर ब्लॉक मुख्यालय।

Must read

समग्र जीत सिंह नेगी

यमकेश्वर विकासखंड मुख्यालय को 1998 में पहली बार सड़क से जोड़ा गया था। तब बिथ्याणी से विकासखंड मुख्यालय तक कुल 6 किमी दूर था। सड़क का उद्घाटन वर्ष 1998 में उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे रमेश पोखरियाल निशंक ने किया था।
तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख रहे मोहन सिंह रावत ने बताया कि इस से पूर्व ग्रामीण, जन प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी आदि अमोला गांव से 2 किमी पैदल चलकर विकासखंड मुख्यालय पहुंचते थे।

ब्लॉक मुख्यालय में अधिकारी कर्मचारियों के लिए आवास, पेयजल, शौचालय भी वर्ष 1996 के बाद ही बने। विकासखंड मुख्यालय में आयोजित बीडीसी की बैठक जमीन पर दरी बिछाकर की जाती थी। ब्लॉक मुख्यालय में कार्यकाल की दूसरी बैठक के दौरान बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख मोहन सिंह रावत के कार्यकाल में ही हुई थी। वर्ष 1991 तक प्रमुख चुनाव में ग्राम प्रधान ही अपना मत देकर ब्लॉक प्रमुख को चुनते थे। वर्ष 1996 में यमकेश्वर ब्लॉक में पहली बार क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव हुए। वर्तमान में विकासखंड में बीडीसी सदस्यों की संख्या 29 है। तब क्षेत्र पंचायत सदस्यों की वोट देकर यमकेश्वर ब्लॉक में पहली बार ब्लॉक प्रमुख सहित कनिष्ठ और ज्येष्ठ प्रमुख चुने गए।
—–
यमकेश्वर ब्लॉक के प्रमुखों का कार्यकाल-
वर्ष 1996 से वर्ष 2003 – निर्दलीय प्रत्याशी मोहन सिंह रावत
2003- 2008 रेनू बिष्ट यमकेश्वर कांग्रेस पार्टी
वर्ष 2008- 2013 प्रशांत बडोनी भाजपा
वर्ष 2013- 2018 कृष्णा नेगी कांग्रेस
2019 – 2025 आशा भट्ट भाजपा
2025- सीता चौहान भाजपा

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article