
सभी ग्राम प्रधानों द्वारा आपसी सहमति के बाद प्रधान संगठन यमकेश्वर का अध्यक्ष अनिल नेगी ( ग्राम प्रधान धमान्दा )को चुना गया वही न्याय पंचायत किमसार से बबिता नेगी ( ग्राम प्रधान गंगाभोगपुर मल्ला ) उपाध्यक्ष, अजय रावत ग्राम प्रधान नैल को सचिव चुना गया। प्रधान संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल नेगी ने सभी प्रधानों को आस्वस्थ किया की किसी भी समस्या के हल के लिए हम सब लोग एक जुट हो कर कार्य करेंगे, वहीं सचिव अजय रावत ने ब्लॉक स्तर पर प्रधानों को आ रही समस्याओं के संबंध में शीघ्र ही बीडीओ से मिलकर समस्याओं का समाधान करने का सभी को भरोसा दिलाया,वही सह सचिव विकास बडोला मीडिया प्रभारी कृष्णा नेगी कोषाध्यक्ष मनवर सिंह, प्रवक्ता विनीता लखेड़ा ,सोशल मीडिया शिवानी तथा सदस्य धीरेन्द्र कुकरेती,संतोषी देवी, शालिनी बिष्ट उपेंद्र बडोला योगेन्द्र केस्टवाल सपना भण्डारी सतपाल रावत ।
प्रधान संगठन का संरक्षक प्रीतम राणा, नीरज पायल, रविन्द्र सिंह नीरज कुकरेती को बनाया गया


