20 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

हल्‍द्वानी उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी का दशम दीक्षांत समारोह दिनांक 12 जनवरी 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं शैक्षणिक वातावरण में आयोजित किया जाएगा।

Must read

कुलपति जी ने बताया कि दीक्षान्‍त समारोह किसी भी विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है। यह दीक्षांत विश्‍वविद्यालय का दशम दीक्षान्‍त समारोह है , जिसमें शैक्षणिक सत्र 2024–25 में उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर तथा पीएच.डी. की उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले मेधावी शिक्षार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक एवं विभिन्न प्रायोजित एवं स्मृति पदकों से सम्मानित किया जाएगा।
दीक्षान्‍त समारोह की अध्यक्षता राज्य के महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में माननीय उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, डॉ. धन सिंह रावत जी अतिविशिष्‍ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में कार्यपरिषद एवं विद्यापरिषद के सदस्य, शिक्षकगण, अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
कुलपति जी ने बताया कि सत्र 2024–25 के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक स्नातक स्तर पर शिक्षा शास्त्र विद्याशाखा की शिक्षार्थी प्रेरणा भट्ट को बी.एड. कार्यक्रम में सर्वोच्च उपलब्धि हेतु तथा स्नातकोत्तर स्तर पर मानविकी विद्याशाखा के संस्कृत विषय में प्रवेश कुमार को प्रदान किया जाएगा।

कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी मुक्त विश्वविद्यालय उत्तराखंड।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article