12.6 C
Dehradun
Tuesday, February 10, 2026
spot_img
spot_img

ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने सिखाए सफल वकील बनने के गुर

Must read

ग्राफिक एरा में विधि विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को कानूनी पढ़ाई के वास्तविक और व्यावहारिक उपयोग, केस मैनेजमेंट, आर्बिट्रेशन-लिटिगेशन की बारीकियां और सफल कानूनी करियर के गुर सिखाए।

आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में लीगल एक्सपर्ट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉनक्लेव में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड निखिल रंजन, एडवोकेट शिप्रा प्यारे और एडवोकेट कुबेर महाजन ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया। कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने विधि क्षेत्र की वास्तविक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को केस हैंडलिंग, क्लाइंट मैनेजमेंट, आर्बिट्रेशन व लिटिगेशन की प्रक्रिया और वकील की नैतिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

कॉन्क्लेव का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ ने किया। कॉन्क्लेव में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अमित आर. भट्ट, डीन एकेडमिक्स डा. प्रमोद एस. नैयर ,स्कूल ऑफ लॉ के हेड डा. विवेक गोयल समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article