
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के चुनाव 28 फरवरी को रुद्रपुर में

रुद्रपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के प्रांतीय चुनाव 28 फरवरी को रुद्रपुर में आयोजित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।
चुनाव अधिकारी के रूप में ज्ञान प्रकाश पांडेय (जिला अध्यक्ष, हरिद्वार) तथा सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में सर्वेन्द्र बिष्ट (जिला अध्यक्ष, नैनीताल) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 28 फरवरी को रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब में प्रातः 10:30 बजे सभी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। 11:30 बजे से विधिवत चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होगी तथा दोपहर 2:00 बजे भोजन का आयोजन रखा गया है।
रात्रि में रुद्रपुर इकाई द्वारा फूलों की होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी सदस्यों की सहभागिता अपेक्षित है।
सभी जनपदों से आने वाले प्रतिनिधि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष रुद्रपुर, उधमसिंह नगर राजीव चावला से संपर्क कर समन्वय स्थापित करेंगे।

