12.7 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026
spot_img
spot_img

पुलवामा शहीदों को नमन: भाजपा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल युवा मोर्चा का रक्तदान अभियान सफल, 103 यूनिट संग्रह

Must read

पुलवामा हमले में शहीद जवानों की स्मृति में युवा मोर्चा द्वारा साईं धाम गेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 103 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को नमन किया। शिविर में लगभग 150 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से योग्य पाए गए 103 लोगों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर पार्षद पुष्कर सिंह चौहान ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

शिविर में पुष्कर सिंह चौहान, दीपक नेगी, सुरेन्द्र थापा , संयोजक राहुल गुसाईं युवा मोर्चा हित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article