14.7 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026
spot_img
spot_img

देहरादून डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर छावनी में तब्दील

Must read

उत्तराखंड –
राजधानी स्थित देहरादून डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराकर पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और खुफिया एजेंसियों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी कर दी गई कि पूरा इलाका छावनी में तब्दील नजर आया।

सिलसिलेवार मिल रहीं धमकियां…

पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों के कोर्ट परिसरों को निशाना बनाते हुए धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे है।

सोमवार को हरिद्वार और रुद्रप्रयाग कोर्ट को धमकी।

मंगलवार को उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ और नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को धमकी भरे मैसेज।

बुधवार को आज सुबह देहरादून डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को धमकी भरा मेल प्राप्त।
मंगलवार को उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ और नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को धमकी भरे मैसेज।

बुधवार को आज सुबह देहरादून डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को धमकी भरा मेल प्राप्त।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक हरिद्वार, नैनीताल और उत्तरकाशी समेत किसी भी परिसर में जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।

हाई अलर्ट पर प्रशासन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जा रही है। कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, आईजी और एसएसपी स्तर के अधिकारी स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

धमकी भरे ईमेल और संदिग्ध कॉल्स को ट्रेस करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड (STF) की मदद ली जा रही है। प्रारंभिक जांच में इसे शरारती तत्वों की हरकत मानकर भी देखा जा रहा है, लेकिन जांच पूरी होने तक सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article