24.7 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
spot_img
spot_img

हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत, संगठन को मिलेगी नई दिशा

Must read

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री श्री विश्वजीत सिंह नेगी के निर्देशानुसार संगठन को सशक्त एवं सुव्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हल्द्वानी नगर अध्यक्ष पद पर श्री पुष्कर अधिकारी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में आज हल्द्वानी नगर निगम सभागार में आयोजित जिला इकाई की बैठक में श्री पुष्कर अधिकारी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अधिकारी के नेतृत्व में हल्द्वानी महानगर इकाई को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान होगी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री विश्वजीत सिंह नेगी के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष श्री सर्वेद्र बिष्ट ने सभी सदस्यों से संगठन की मजबूती हेतु एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article