ग्राफिक एरा में शोध सम्मान समारोह आज

Uttarakhand

देहरादून, 5 अगस्त। ग्राफिक एरा में कल (6 अगस्त) शोध सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा‌। समारोह में ग्राफिक एरा के 163 शोधकर्ता सम्मानित होंगे।
समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 128 व ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के 35 शिक्षक शिक्षिकाओं को शोधकार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें शोधकर्ताओं के वर्ष 2021, 22 व 23 के शोधकार्य शामिल हैं। शोधकर्ताओं का आंकलन अवार्डस, साईटेशन, पब्लिकेशन, प्रोजेक्ट, पेटेंट, कॉन्फ्रेंस पेपर्स, रिकॉग्निशन, आदि मापदंडों को ध्यान में रखकर किया गया है। यह आंकलन रिसर्च अवार्ड रिव्यू कमिटी ने किया है। समारोह में सम्मानित होने वाले शोधकर्ताओं को कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपए तक धनराशि प्रदान की जाएगी।
शोध सम्मान समारोह में नीति आयोग के सदस्य व ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. वी. के. सारस्वत मुख्य अतिथि होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *