हलद्वानी – कूड़ा टचिंग ग्राउंड के बजाय सड़कों पर, दुर्गंध से जीना बेहाल

Uttarakhand

 

हल्द्वानी कुमाऊं का सबसे बड़ा नगर निगम है यहां की आबादी लगभग चार लाख है और रोजाना लाखों कुंटल कूड़ा शहर से निकलता है लेकिन नगर निगम द्वारा बेहतर व्यवस्था न होने के कारण यह कूड़ा टचिंग ग्राउंड में सही से निस्तारित नहीं हो पा रहा है यही वजह है कि कूड़े का ढेर बढ़ते बढ़ते इतना ज्यादा हो गया है की राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी गिरने लगा है। रामपुर काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग में हल्द्वानी आवला चौकी के पास बने टचिंग ग्राउंड से कूड़ा न सिर्फ हाईवे तक आ रहा है बल्कि भारी दुर्गंध से आसपास के इलाके का हाल बुरा है इसका असर पहाड़ जाने वाले पर्यटकों पर भी पड़ता है लेकिन सालों से यही समस्या होने के बाद भी नगर निगम आज तक इसका स्थाई समाधान नहीं ढूंढ पाया है हालांकि मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का कहना है की बरसात के समय कूड़ा गीला होने की वजह से कूड़े की गाड़ियां टचिंग ग्राउंड के भीतर नहीं जा पाती इसलिए ऐसे हालात हैं जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *