हल्द्वानी – भतीजे ने चाकू मार कर चाची की हत्या

Uttarakhand

 

हल्द्वानी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते गौरव गुप्ता नाम युवक ने अपनी सगी चाची के ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गई है,नवाबी रोड के कुल्यालपुर क्षेत्र में कुसुम गुप्ता नाम की महिला के साथ आज उसके आरोपी भतीजे गौरव गुप्ता के बीच प्रॉपर्टी विवाद को लेकर जमकर कहां सुनी हुई इसी दौरान आरोपी भतीजे ने अपनी चाची के ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है, एसपी क्राइम हरबंश सिंह ने कहा इस मामले में आरोपी भतीजे गौरव गुप्ता की तलाश में पुलिस की टीम के द्वारा दबिश दी जा रही है जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *