हल्द्वानी में शिक्षा मंत्री ने सहायक अध्यापकों को दिए नियुक्ति पत्र

Uttarakhand

 

 

हल्द्वानी पहुंचे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने राजकीय महिला इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग में नवनियुक्त हुए 48 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब तक 2900 से अधिक सहायक अध्यापकों की भर्ती की जा चुकी है और आने वाले दिनों में ढाई हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती भी इंटर कॉलेज स्तर तक की जाएगी उन्होंने सभी नियुक्त हुए सहायक अध्यापकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें 5 साल दुर्गम क्षेत्र में मन लगाकर सेवा करने की अपेक्षा की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *