*वरिष्ठ आईएएस राधा रतूड़ी होंगी प्रदेश की नई मुख्य सचिव*

 

देहरादून।
सूत्रों की माने तो वरिष्ठ आईएएस व मौजूदा अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी प्रदेश की नई मुख्य सचिव होंगी। राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार मिला था। उनके के बाद राधा रतूड़ी वरिष्ठ अधिकारी हैं। रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी। आज या कल में इस सम्बंध में आदेश जारी हो सकते है।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.