28.5 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026
spot_img
spot_img

हल्द्वानी में दीपक रावत ने ली जमरानी बांध की समीक्षा बैठक

Must read

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर व मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने जमरानी बांध परियोजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की इस दौरान उन्होंने बताया कि लगभग 3700 करोड रुपए की जमरानी बांध योजना के पहला चरण का काम 15 सितंबर से शुरू हो जाएगा उन्होंने कहा कि पहले चरण में प्रभावित लोगों को मुआवजा देना और उन्हें दूसरी जगह विस्थापित करने का काम शुरू होगा, साथ ही जमरानी बांध में प्रभावित होने वाले 6 गांव को शिफ्ट करने के साथ साथ संबंधित क्षेत्र में पानी के डायवर्सन के लिए दो टनल बनाई जाएगी। इसके बाद बांध का निर्माण कार्य शुरू होगा। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि लगभग 5 साल में यह बांध बनकर तैयार होगा जिसमें विद्युत उत्पादन से लेकर पेयजल और सिंचाई के लिए व्यवस्थाएं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को त्वरित गति से कार्यों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article