हल्द्वानी में शिक्षिका से छेड़खानी के बाद लोगो में आक्रोश

Uttarakhand

हल्द्वानी में महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ताजा मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है जहां एक शिक्षका को ऑटो चालक ने न सिर्फ परेशान किया बल्कि उनको चाकू दिखाकर धमकाया भी, किसी तरह महिला वहां से जान बचाकर भागी। इस घटना से आक्रोशित होकर स्थानीय लोगों ने मुखानी थाना क्षेत्र में पुलिस से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अपराधियों पर पुलिस का खौफ नहीं रहा है जिसके चलते आए दिन छेड़खानी व अराजक तत्वों की पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। वहीं पुलिस क्षेत्र अधिकारी नितिन लोहनी ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *