
नैनीताल बैंक कर्मचारी बैंक के विलय के विरोध में लगातार धरना प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर बैंक कर्मियों ने आंदोलन ही राह पकड़ ली है। आंदोलित कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को तेज करेंगे। धरना-प्रदर्शन में बैंक की अलग-अलग शाखाओं के कर्मचारियों के अलावा खाताधारक भी शामिल हुए।
कर्मचारियों ने प्रबंधन व बैंक ऑफ बड़ौदा के निदेशक मंडल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की आंदोलित कर्मियों ने कहा कि नैनीताल बैंक न सिर्फ वित्तीय संस्था नहीं है बल्कि उत्तराखंड की धरोहर भी है। यदि बैंक प्रबंधन की ओर से विलय की कार्रवाई की भी जाती है तो कर्मचारियों को बनाए रखते हुए उनके सुझाव प्रमुखता से रखे जाएं। उन्होंने कहा कि विलय के विरोध में किए गए आंदोलन को एक बार फिर तेज किया जाएगा वहीं आज हुई आम सभा में भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नैनीताल बैंक के विनिवेश के मुद्दे का विरोध करते हुए कहा कि हमें लगातार आश्वासन दिया जा रहा है मगर कोई स्प्ष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है न ही कोई ठोस निर्णय लिया जा रहा है कहा कि यदि बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा विनिवेश का फ़ैसला वापस नहीं लिया गया और बैंक के विलय का समर्थन नहीं किया गया तो इस आंदोलन को और आक्रामक रूप से राष्ट्रव्यापी स्तर पे प्रदर्शन एवं हड़तालों के माध्यम से तीव्र किया जाएगा।


