ग्राफिक एरा के पीएचडी स्काॅलर्स ने सिखे रिसर्च राइटिंग के गुर

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पीएचडी स्काॅलर्स ने सीखे बेहतर रिसर्च पेपर लिखने के गुर।
यह लेक्चर ’ऐकेडमिक राइटिंग एक्सीलेन्स फाॅर इम्पैक्टफुल क्वालिटी रिसर्च’ विषय पर आयोजित किया गया। ओ. पी. जिन्दल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत के डा. सचिन कुमार मंगला आज इस लेक्चर को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक अच्छा पीएचडी स्काॅलर वो है जिसने हमेशा कुछ नया सिखने का जज्बा़ अपने अन्दर बरकरार रखा है। डा. मंगला ने स्लाइड्स के जरिए रिसर्च राइटिंग के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा के गणित विभाग ने किया। कार्यक्रम में डीन (रिसर्च कोलाबोरेशन) डा. मांगे राम, एचओडी डा. सत्यजीत सिंह, डा. मुकेश कुमार और विभिन्न विभागों के पीएचडी स्काॅलर्स भी मौजूद रहे।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.