दशज्यूला महोत्सव में ग्राफिक एरा अस्पताल का चिकित्सा शिविर 11 से

Uttarakhand

ग्राफिक एरा अस्पताल कल (11 सितंबर) से दशज्यूला महोत्सव में चिकित्सा शिविर का आयोजन करेगा।

जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दौरान यह दो दिवसीय चिकित्सा शिविर राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज काण्डई दशज्यूला के प्रांगण में लगाया जाएगा। शिविर में ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञ दशज्यूला व आसपास के क्षेत्रों से आए ग्रामीणों को निशुल्क नेत्र रोग परामर्श व जांच की सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। शिविर में ग्रामीणों को निशुल्क दवाएं दी जाएंगी।

ग्राफिक एरा अस्पताल के निदेशक डॉ. पुनीत त्यागी ने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद में ग्राफिक एरा पहले भी इस तरह के शिविर लगाकर ग्रामीणों को निशुल्क सुविधा मुहैया करा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *