सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में नौकरी के नए अवसर

Uttarakhand

। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में नौकरी के अवसरों को सुनकर छात्र-छात्राएं के चेहरे खिल उठे।
सेमीकंडक्टर उद्योग पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लाइव स्ट्रीम के माध्यम से किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को इंजीनियरों, तकनीशियनों अनुसंधान एवं विकास विशेषज्ञांे को योग्य कर्मचारी बनने की योजना पर जानकारी दी गई। आज ग्राफिक एरा में सेमीकान इंडिया 2024 का सीधा प्रसारण हुआ। इसमें बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी के छात्र छात्राएं शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *