खली आज दिखाएंगे हल्द्वानी में दम, कांग्रेस ने कहा काश स्टेडियम में होता कार्यक्रम

Uttarakhand

शहर में आज उत्तराखंड रेसलिंग एंटरटेनमेंट द्वारा CWE नाईट ऑफ वारियर्स कार्यक्रम एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने जा रहा है। जिसे लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि यदि आज अंतराष्ट्रीय स्टेडियम की हालत ठीक होती तो यह कार्यक्रम वहीं होता। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीबेट चैंपियन रह चुके द ग्रेट खली पहुंच रहे हैं। हलांकि बरसात के चलते आयोजकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है क्योंकि रिंग का निर्माण खुले मैदान में किया जा रहा है। लेकिन यदि आज अंतराष्ट्रीय स्टेडियम की हालत सही होती तो यह कार्यक्रम आसानी से इंडोर स्टेडियम में हो सकता था। वहीं इस पूरे मामले मे कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार पर स्टेडियम की बदहाली का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *