ग्राफिक एरा के शिविर में 150 का परीक्षण

। ग्राफिक एरा अस्पताल के शिविर में आज 150 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

यह शिविर ’स्वास्थ्य जागरूकता अभियान’ के तहत लगाया गया। शिविर में ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम ने आस-पास के क्षेत्रों से आये लोगों, काॅलेज के शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों का बीपी व रैन्डम शुगर का निशुल्क परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी। शिविर में गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट डा. सचिन देव मुन्जाल ने छात्र-छात्राओं को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं और उनसे निपटने की जानकारी दी। ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम में डा. फैसल सिद्दकी, डा. रोशिफ उमर और नितिन शामिल हैं।

ग्राफिक एरा अस्पताल ने डीबीएस काॅलेज के सहयोग से इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.