उत्तराखंड एसएफए खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में आदर्श भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक

Uttarakhand

सुदेश भट्ट
देहरादून।
उत्तराखंड में चल रहे एसएफए खेल प्रतियोगिताओं की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में राज्य भर के बिभिन्न ज़िलों से पहुँचे खिलाड़ी पूरे दमख़म के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने में कोई कसर नही छोड़ रहे एसएफए द्वारा राज्य के विभिन्न ज़िलों में अलग अलग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया।

वहीं निशानेबाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून पौंधा स्थित जसपाल राणा शूटिंग रेंज पर करवाया गया जहां उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के राज्य के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज़ खिलाड़ियों ने पूरे दमख़म के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया मूल रुप से पौडी गढ़वाल यमकेश्वर के निवासी एनडीएस स्कूल के 11 वीं कक्षा के युवा निशानेबाज़ आदर्श भट्ट ने एक बार फिर अपने अचूक निशाने से एसएफए खेलों के 10 मीटर निशानेबाज़ी मे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुये अपने अचूक निशानों के दम पर स्वर्ण पदक पर जीतकर अपने स्कूल व पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया ।आदर्श भट्ट ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच गुरुजन व माता पिता को देते हुये बताया कि ईस महीने अभी उसको लगातार बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेना है जिसके लिये उसने तैय्यारियां शुरु कर दी हैं । भविष्य में देश के लिये ओलंपिक पदक जीतना उसका सपना है। इससे पहले भी आदर्श भट्ट राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *