
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का चैथा दीक्षान्त समारोह कल (11 अक्टूबर को) होगा। समारोह में 79 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिये जायेंगे।
आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में बोर्ड आॅफ मैनेजमेण्ट की बैठक कुलपति डा. संजय जसोला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एकेडमिक काउंसिल के फैसलों पर मोहर लगाई गई और दीक्षान्त समारोह की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। इसमें बताया गया कि दीक्षान्त समारोह दोपहर 12 बजे से ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के ग्राउन्ड में शुरू होगा। उत्तराखण्ड के राज्यपाल महामहिम लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। राज्य के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून, भीमताल व हल्द्वानी कैम्पस के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसमें वर्ष 2023 व 2024 में उत्तीर्ण 8228 छात्र-छात्राआंे को उपाधि दी जायेगी। इसमें 79 छात्र-छात्राआंे को गोल्ड, 75 छात्र-छात्राओं को सिल्वर व 75 छात्र-छात्राओं को ब्रोन्ज मेडल दिये जायेंगे। समारोह में इंजीनियरिंग व मैनेजमेण्ट सहित विभिन्न विषयांे में शोधकार्यों के लिए 17 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि से नवाजा जायेगा। बैठक में बोर्ड आॅफ मैनेजमेण्ट के सदस्य रजिस्ट्रार डा. डी. के. जोशी, निदेशक अवस्थापना डा. सुभाष गुप्ता, स्कूल आॅफ मैनेजमेण्ट के एचओडी डा. विशाल सागर, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल कैम्पस के निदेशक कर्नल अनिल नायर और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी प्रो. मनीष बिष्ट मौजूद रहे


