ग्राफिक एरा की स्नेह राणा ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास*

। लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत की नायिका बनीं ग्राफिक एरा की छात्रा स्नेह राणा। दूसरी पारी में छह विकेट लेकर स्नेह राणा ने भारत की ऐतिहासिक जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑल राउंडर खिलाड़ी स्नेह राणा ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एमबीए की छात्रा हैं। क्रिकेट के ‘मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स में आयोजित पहले महिला टेस्ट मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 270 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक मुकाबले में स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 83 रन देकर 6 विकेट लिए और भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। उनके मैच विजेता प्रदर्शन ने एक बार फिर भारतीय महिला क्रिकेट में उनकी प्रतिभा और भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में उनकी पहचान को मजबूत किया। उनकी इस उपलब्धि ने देश के साथ-साथ उत्तराखंड और ग्राफिक एरा का गौरव भी बढ़ाया।

स्नेह राणा की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ग्राफिक एरा में जश्न का माहौल रहा। विश्वविद्यालय परिवार ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि को पूरे संस्थान के लिए प्रेरणादायी क्षण बताया।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.