सड़क हादसों पर सख्ती, एक्शन मोड में जिला प्रशासन, जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

f0b8a7d0-157c-4604-8e2a-d7ddbc430e3a 4fdc90eb-503c-4bf4-acc0-0e73ad0b8499 हल्द्वानी – नैनीताल जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए बैठक में परिवहन विभाग ट्रैफिक पुलिस, एनएचएआई और संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों की समीक्षा की गई और दुर्घटना संभावित स्थानों यानी ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष चर्चा हुई खास तौर पर तीनपानी बाईपास क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि स्थायी समाधान के तौर पर बाईपास निर्माण में अभी समय लगेगा, इसलिए फिलहाल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे बैठक में ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी एजेंसियों को ब्लैक स्पॉट्स पर पर्याप्त सिग्नेज, चेतावनी बोर्ड, स्पीड कंट्रोल उपाय और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने और नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए गए।जिले में सड़क हादसों को कम करना प्रशासन की बड़ी प्राथमिकता बन चुका है। ऐसे में अब ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर वहां सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके।

 

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.