हल्द्वानी नगर निगम ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ किया MOU

 

हल्द्वानी नगर निगम ने निगम का राजस्व बढ़ाने और टैक्स जमा करने में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ एमओयू करते हुए नई व्यवस्था को लागू किया है। मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि नगर निगम में टैक्स जमा करने के दौरान जिन परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता था अब वह सारी दूर हो जाएगी क्योंकि उनके द्वारा बैंक ऑफ़ बड़ौदा से एमओयू किया गया है इसके माध्यम से टैक्स जमा करने के आसान से आसान सिस्टम को लागू किया जा रहा है जिससे कि कोई भी आसानी से बेहतर तरीके से अपना टैक्स जमा कर सकता है इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के नए जुड़े आबादी में भी कमर्शियल भवन में टैक्स की व्यवस्था करने के लिए जीआईएस मैपिंग के साथ ही पूरा डाटा तैयार कर लिया गया है आने वाले दिनों में ऑटोमेटिक सिस्टम से लोगों के पास रिमाइंडर मैसेज और टैक्स कलेक्शन के आसान तरीके पहुंच जाएंगे जिससे कि लोगों को घर बैठे सुविधा मुहैया होगी और नगर निगम का राजस्व भी बढ़ेगा।

Advertisement

बाइट : विशाल मिश्रा मुख्य नगर आयुक्त

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.