मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पं.नारायण दत्त तिवारी के बाद विकाश पुरुष बताया

 

– मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पं.नारायण दत्त तिवारी के बाद विकाश पुरुष बताया, नैनीताल क्लब में मीडिया से बात करते हुए डा.अनिल ने कहा कि बिना समर्थन वाली कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में माफिया,और बदमाशों की टोली का प्रदर्शन शामिल होगी । कांग्रेस भाजपा सरकार की सफलता से बौखलाकर केवल दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास के मार्ग में कभी किसी को नुकसान भी उठाना पड़ता है। ऐसे ही कुछ लोगों के घर टूटे, लेकिन सरकार की कोशिश है कि समन्वय बनाकर पर्यटन नगरी का स्वरूप सही रखा जाए रेलवे भूमि से अतिक्रमणकारियों को विस्थापित करने को लेके उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था कर रही है और सुप्रीमकोर्ट को प्लान बताने के बाद ही उचित व्यवस्था कर इन गलत लोगों को हटाया जाएगा मदरसों पर बोलते हुए कहा कि वहां अवैध गतिविधि की जगह राष्ट्र के प्रति अच्छी शिक्षा दी जानी चाहिए। अगर वहां राष्ट्रविरोधी और गलत काम हुए, तो प्रतिबंध लगेगा।

 

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.