कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजिलेंस कोर्ट का नोटिस, पेश होने के निर्देश – Khabar Uttarakhand

उत्तराखंड की इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजिलेंस कोर्ट का नोटिस मिला है। 3 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए गए है। मंत्री की आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन्हें कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए गए है। अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने कोर्ट में अपील की थी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजिलेंस कोर्ट का नोटिस

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश गढ़वाल परिक्षेत्र व पंचम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 3 सितंबर 2026 को न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने कोर्ट में अपील की थी। न्यायालय ने 25 जुलाई 2026 को हुई सुनवाई के दौरान पाया कि बीएनएसएस (BNSS) के प्रावधानों के तहत विपक्षी पक्ष को सुनवाई का अवसर दिया जाना आवश्यक है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजिलेंस कोर्ट का नोटिस, पेश होने के निर्देश – Khabar Uttarakhand

3 सितंबर को पेश होने के निर्देश

इसी आधार पर अदालत ने गणेश जोशी को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई के लिए 3 सितंबर 2026 की तिथि निर्धारित की है। न्यायालय के आदेश के अनुसार, वादी की ओर से अधिवक्ता उपस्थित रहे। सात ही अभिलेखों पर विचार करने के बाद अदालत ने विपक्षी को सुनवाई का अवसर प्रदान करने का निर्देश दिया।

आय से अधिक संपत्ति का है मामला

इस पर पंकज सिंह क्षेत्री अधिवक्ता व प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने कहा कि वो इस सरकार की भ्रष्टाचार की पोल खोलने के लिए मंत्री गणेश जोशी के मामले को प्रमुखता से उठा रहे हैं। किस तरीके से यदि एक मंत्री ही आय से अधिक संपत्ति का आरोपी है तो मुख्यमंत्री या अन्य नेताओं का क्या हाल होगा इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.