नंदा चौकी पुल की एप्रोच रोड मामले में बड़ा एक्शन, PWD ने किया BJP नेता के पति की कंपनी को बैन – Khabar Uttarakhand

राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। लापरवाही पाए जाने पर भाजपा नेता रुचि भट्ट के पति की कंपनी पर पीडब्लूडी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर PWD ने ये एक्शन लिया है।

PWD ने किया BJP नेता के पति की कंपनी को बैन

नंदा चौकी पुल की एप्रोच रोड मामले में PWD ने बड़ा एक्शन लेते हुए BJP नेता रुचि भट्ट के पति की कंपनी पर कार्रवाई की है। विभाग ने मैसर्स हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी को बैन कर दिया है। साथ ही कंपनी का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निर्माण कार्य करने वाली कंपनी पर भी विभागीय कार्रवाई शुरू

विभाग ने अग्रिम आदेशों तक कंपनी को लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड की निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुल की एप्रोच रोड को हुए नुकसान के मामले में अब कार्रवाई सिर्फ तकनीकी जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि निर्माण कार्य करने वाली कंपनी पर भी विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.