80वां स्वतंत्रता दिवस: लोक भवन में राज्याल ने फहराया झंडा, टनल हादसे पर जताया दुख – Khabar Uttarakhand

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) लोक भवन में झंडा फहराया किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई दी। साथ ही चमोली टनल हादसे पर दुख जताया।

लोक भवन में राज्याल ने फहराया झंडा

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों, वीर शहीदों और राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। राज्यपाल ने कहा वीर शहीदों का त्याग, बलिदान, साहस और राष्ट्रभक्ति ही हमारे स्वतंत्र भारत की सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा आज का यह पावन दिवस हमें स्वतंत्रता के मूल्य, अपने कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का स्मरण कराता है। आइए! इस ऐतिहासिक अवसर पर ‘राष्ट्र प्रथम’, ‘नशामुक्त भारत’ और ‘2047 तक विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाएं।

राज्यपाल ने कहा युवा शक्ति, नवाचार, शिक्षा, कौशल, अनुसंधान और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से हम एक ऐसे भारत के निर्माण में योगदान दें, जो आत्मनिर्भर, समृद्ध, सशक्त और विश्व को नई दिशा देने वाला राष्ट्र बने। यही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

टनल हादसे पर राज्यपाल ने जताया दुख

चमोली टनल हादसे पर राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने दुख जताया है। साथ ही उंहोने आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना भी की है। राज्यपाल ने रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर सीएम धामी की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.